मंडीः हिमाचल के सुंदरनगर सब डिवीजन के भड़ोह क्षेत्र में (21) युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान नेहा छिछड़ रोहांडा निवासी के रूप में हुई है। मृतका की बहन जान्हवी ने नेहा को सबसे पहले फंदे से लटके देखा था। जान्हवी ने बताया कि वह दोनों सुंदरनगर में किराए के घर में रहकर यहां पढ़ती है। सुबह नेहा कंप्यूटर कोर्स के लिए गई थी, दोपहर में वह घर पर फंदे से लटकी मिली, जिसकी सूचना पुलिस और परिजनों की दी।
आपको बता दें नेहा एक निजी संस्थान से अकाउंट्स में डिप्लोमा कर रही थी। नेहा का अकाउंट्स का पेपर आज था। मगर वह एक दिन पहले ही अपने किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने बताया कि नेहा पढ़ाई में होनहार थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह जांच से स्पष्ट हो पाएगा। इसी तरह पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
