Encounter India
HomeHaryanaPM Modi के दौरे पर मिली नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल...

PM Modi के दौरे पर मिली नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अलर्ट मोड पर प्रशासन, खाली करवाया स्कूल

रोहतकः देश के प्रधानमंत्री आज हरियाणा के जिंद दौरे पर है, जहां उनके द्वारा हाइड्रोजन ट्रेन का उद्धघाटन किया गया। जिसके बाद अब वह चंडीगढ़ दौरे के लिए रवाना हुए। वहीं पीएम मोदी के दौरे के दौरान एक बार फिर से धमकी भरे ई-मेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार यह धमकी ईमेल के माध्यम से नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई। दरअसल, रोहतक में नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को खाली करवा दिया गया है। स्कूल और निगम कार्यालय में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है, जबकि लोगों में डर देखने को मिल रहा है।

नगर निगम के कमिश्नर सत्येन्द्र दुहन की मेल पर धमकी भरा मैसेज आया है, जिसके बाद से निगम कर्मचारी डरे हुए है। पूरे निगम कार्यालय को खाली करवा दिया है। वहीं, निगम के साथ ही मॉडल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद सभी बच्चों की स्कूल से छुट्टी करके खाली करवाया गया है। फिलहाल धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं। नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि कमिश्नर सत्येंद्र दुहन की मेल पर एक मैसेज खालिस्तान के नाम से आया हुआ है, जिसमें नगर निगम और मॉडल स्कूल को उड़ाने की बात कही गई है।

इस मामले में डीसी और एसपी से बात करके बिल्डिंग को खाली करवा दिया है। स्कूल की भी छुट्टी करवाई गई है। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि एसपी गौरव राजपुरोहित ने अपनी एजेंसी को जांच के लिए लगा दिया है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। एसपी का कहना है कि फेक मेल है। लेकिन सावधानी के तौर पर बिल्डिंग को खाली करवाकर रंगशाला में कर्मचारियों को शिफ्ट किया गया है। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि अभी तक कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। वह खुद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में बैठे हुए थे, जब उन्हें इसके बारे में पता चला। वह कार्यक्रम को छोड़कर आए हैं और स्थिति का जायजा लिया है।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -