Encounter India
HomeHaryanaडंपर चालक ने National Highway पर Zepto Delivery Boy को कुचला, मौत,...

डंपर चालक ने National Highway पर Zepto Delivery Boy को कुचला, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, नेशनल हाईवे-48 पर सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जेप्टो के डिलीवरी पार्टनर को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अनिल निवासी अयोध्या के रूप में हुई है। मृतक अनिल गुरुग्राम में किराए पर अकेला रह रहा था। वह दो साल से जेप्टो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था।

खबर मिलते ही बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय मौके पर इकट्ठा हो गए। एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने और पुलिस के कोई एक्शन न लेने को लेकर गुस्साए डिलीवरी बॉयज ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते हाईवे पर 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मॉर्निंग ड्यूटी टाइम की वजह से काफी लोग जाम में फंस गए। वहीं, इसके चलते होम डिलीवरी ठप हो गई। डिलीवरी राइडर्स ने पुलिस को 3 घंटे तक शव तक उठाने नहीं दिया।

बाद में, पुलिस ने डिलीवरी राइडर्स को समझाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ग्रॉसरी प्रोवाइडर जेप्टो कंपनी में काम करता था। सुबह करीब 8 बजे डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। उसने जेप्टो का बैग लिया हुआ था। इसी दौरान खेड़की दौला टोल प्लाजा के बाद उसे एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और डंपर के टायर के नीचे आ गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। उसके काफी देर बाद एंबुलेंस और पुलिस टीम पहुंची। जिससे डिलीवरी राइडरों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शव उठा रहे पुलिसकमियों को रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

एंबुलेंस में आए एक व्यक्ति ने जब शव को डंपर के नीचे से निकालने का प्रयास किया, तो डिलीवरी राइडर्स ने उसे खदेड़ दिया और उसके साथ हाथापाई की। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने आला अधिकारियों के साथ राइडर्स को समझाया और तीन घंटे बाद शव को उठा पाए। डिलीवरी राइडर्स के हंगाम के कारण एनएच-48 पर मानेसर की तरफ जाने वाली लाइन में वाहनों की लाइन लग गई है। सुबह ऑफिस टाइम होने के कारण लंबा जाम लग गया। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और वाहनों को सावधानीपूर्वक निकाला।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -