Encounter India
HomeEntertainmentPeriods को लेकर Jasmine Sandlas ने किया बड़ा खुलासा, पेरेंट्स को दी...

Periods को लेकर Jasmine Sandlas ने किया बड़ा खुलासा, पेरेंट्स को दी ये सलाह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: धुरंधर फिल्म में शरारत गाने से लोगों के दिलों पर राज करने वाली जैस्मिन सैंडल्स आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। अब हाल ही में जैस्मिन ने अपने पीरियड्स से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने कभी भी उन्हें पीरियड के बारे में नहीं बताया। उन्हें स्कूल में इसके बारे में पता चला था।

मुझे नहीं पता था मम्मी को कैसे बताऊं

एक पॉडकास्ट के दौरान जैस्मिन ने अपने पहले पीरियड पर बात की। उन्होंने बताया कि – मां ने कभी पीरियड के बारे में बताया ही नहीं था। जब स्कूल में बताया गया तो मैं आखिरी बेंच पर दोस्तों के साथ मस्ती कर रही थी। जब मुझे पहली बार पीरियड्स हुए तो मैं न्यू जर्सी में थी सही तरीके से समझाया नहीं गया था इसलिए शुरुआत में मुझे लगा कि शायद मुझे कैंसर हो गया है और मैं मर रही हूं। णुझे लगा कि मैं मम्मी को कैसे बताऊं उन्हें कैसा लगेगा।

सिंगर ने कहा कि सबसे ज्यादा बुरा यही होता है कि बच्ची को पता भी नहीं है कि ये एक नॉर्मल चीज है। बहुत ही खूबसूरत चीज है। उन्होंने कहा कि अब मैं एक मैच्योर महिला हूं। तो समझ सकती हूं कि पीरियड होना आखिर कितना डरावना हो सकता है। पहली बार ये बिल्कुल भी किसी बड़ी गलती की तरह लगता है। मैं 7 क्लास में थी उस समय मुझे पीरियड आया था।

पेरेंट्स को बच्चों को बताना चाहिए

आगे सिंगर ने कहा कि – ‘फैंस उनकी बात से सहमत दिख रहे हैं’। इस पर यूजर ने कहा कि – ‘सच में पेरेंट्स को बच्चों को पीरियड्स बारे में बताना चाहिए’। एक ने कहा कि – ‘जैस्मिन कितनी आमिर हैं 7 क्लास में वो न्यू जर्सी में थी’। एक ने कहा कि – ‘मेरे एक दोस्त को भी ऐसा लगा था कि वो मरने वाली है’।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -