Girl in a jacket
HomeEntertainmentइन एक्टर्स को मिला National Film Awards, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया...

इन एक्टर्स को मिला National Film Awards, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बॉलीवुड: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और शाहरुख के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। दोनों ही एक्टर्स को उनकी ब्लॉकबास्टर फिल्मों के लिए अवॉर्ड मिल चुके हैं। शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड दिया गया है।

नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज शाम 4 बजे से शुरु हुई थी। राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाले सभी कलाकारों को इसमें सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड 2023 में रिलीज हुई फिल्मों को आधार पर दिए गए हैं। शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, रानी मुखर्जी को 71वें सर्वश्रेष्ठ सम्मान से नवाजा गया है। वहीं मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया है।

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुए किंग खान

शाहरुख खान को अपने सालों के करियर में पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। फिल्म जवान के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया है।

विक्रांत मैसी को भी मिला अवॉर्ड

शाहरुख के जैसे विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें फिल्म 12वीं फेल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रानी मुखर्जी को मिला अवॉर्ड

रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 71वां नेशनल अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया है। एक्ट्रेस को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में उनकी दमदार भूमिका के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

शिल्पा रॉव भी हुई सम्मानित

सिंगर शिल्पा राव को भी 71वां नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें फिल्म जवान में चलेया गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है।

मोहनलाल को भी मिला अवॉर्ड

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने चार दशकों से भी ज्यादा समय में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग रेंज कॉमेडी से लेकर थ्रिलर और गंभीर किरदारों तक फैली हुई है। वह सिर्फ मलयालम फिल्मों में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्म में भी अपने एक्टिंग का जादू दिखा चुके हैं।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -