ChandigarhCM दफ्तर एवं घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से...

CM दफ्तर एवं घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा बल-एजेंसियां सतर्क

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घर एवं दफ्तर को करवाया गया खाली

चंडीगढ़ः देश भर में पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे ई-मेल आ रहे है। हाल ही में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज सामने आया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को जांच में कुछ नहीं मिला था। वहीं अब हरियाणा के सीएम हाउस और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और घर एवं दफ्तर को खाली करा दिया गया। सुरक्षा बलों की टीम कैंपस में जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह धमकी कहां से आई और किसने भेजा। एक ईमेल के जरिए शुक्रवार सुबह बम की धमकी आई। इस ईमेल में लिखा गया है कि हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के हाउस और चंडीगढ़ स्थित सचिवालय कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया और कैंपस को फटाफट खाली करा दिया गया। ईमेल आने के बाद हरियाणा-चंडीगढ़ पुलिस, सीआईएसएफ और सीआईडी की टीमें सीएम हाउस और सचिवालय पहुंचीं। साथ ही डॉग्स के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीमें भी मौके पहुंचीं और चप्पे-चप्पे की छानबीन कर रही हैं। हालांकि, अभीतक कहीं से कुछ नहीं मिला है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में शुक्रवार को लोगों की भीड़ काफी कम थी, क्योंकि आज गुरु अर्जुन देव की जयंती थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि ईमेल किसने भेजा था। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया था।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Sidhu के घर गूंजी किलकारियां, किन्नरों के पैर छू-कर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

अमृतसरः नवजोत सिंह सिद्धू ने छोटी दिवाली यानी कि...

Jalandhar News: माईं हीरा गेट में 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के सबसे व्यस्त बाजार में चोरियां...

दिवाली की रात BJP विधायक के भाई की हत्या, आरोपी की तलाश में 5 टीमें गठित

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दीपावली की...

Punjab News: सोने के विवाद को लेकर चली गोलियां, युवक की मौत, ASI घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः दिवाली की रात अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर...

Trump से आज White House में मिलेंगे कतर के PM, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

वाशिंगटनः अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम...

Punjab News: Sidhu के घर गूंजी किलकारियां, किन्नरों के पैर छू-कर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

अमृतसरः नवजोत सिंह सिद्धू ने छोटी दिवाली यानी कि 7 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर घर पर एक सेलिब्रेशन...

Jalandhar News: माईं हीरा गेट में 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के सबसे व्यस्त बाजार में चोरियां होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक...

दिवाली की रात BJP विधायक के भाई की हत्या, आरोपी की तलाश में 5 टीमें गठित

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दीपावली की रात चुनावी व जमीनी रंजिश के चलते एक दिल दहला...

Punjab News: सोने के विवाद को लेकर चली गोलियां, युवक की मौत, ASI घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः दिवाली की रात अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर रांझे दी हवेली के पास उस समय दहशत फैल गई,...