AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिएलिटी चमियाणा सहित मेडिकल कॉलेजों में सहायक स्टाफ नर्सों 650 पदों पर नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है जबकि 1300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में सहायक स्टाफ नर्सों के 117 पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। हाल ही में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य विभाग में सहायक स्टाफ नर्सों के 500 और पदों पर भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य चयन आयोग के माध्यम से चयनित ऑपरेशन थियेटर अस्सिटेंट अभ्यर्थियों को चिकित्सा शिक्षा विभाग में 84 और स्वास्थ्य विभाग में 39 पदों पर आज ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर के 21 पदों पर अभ्यर्थियों को भी आज नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। आधुनिक चिकित्सा मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर लगभग 3 हज़ार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र के व्यापक कायाकल्प और सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य के लोगों को आधुनिक और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं घर के समीप उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना और चिकित्सा शिक्षा में बड़े सुधार किए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी मातृभाषा और स्थानीय...

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण को नुकसान...

हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी मातृभाषा और स्थानीय बोलियों पर गर्व करने के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं को...

कोर्ट का बड़ा फैसला, नीला ड्रम हत्याकांड मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में 14 अक्टूबर 2026 को जिला अदालत ने सजा...

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला...

Jalandhar News: शोभायात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मेयर और चंदन ग्रेवाल ने लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर शहर में तैयारियों और व्यवस्थाओं का मेयर विनीत धीर और...