Himachal Govt
Haryana Govtपलवल की सड़कों पर दिखा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का जोश

पलवल की सड़कों पर दिखा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का जोश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह पलवल की सडक़ों पर खेल और फिटनेस का अलग ही नजारा देखने को मिला। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ आयोजित पलवल साइक्लोथॉन में युवाओं, खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग पलवल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कम्युनिटी सेंटर, हुड्डा सेक्टर-2 से साइक्लोथॉन का शुभारंभ हुआ। जैसे-जैसे साइकिल सवार आगे बढ़े, शहर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बनता गया। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने साइकिल यात्रा में हिस्सा लेकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाडिय़ों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर पलवल कम्युनिटी सेंटर से आयोजित साइकिल यात्रा में युवाओं, खिलाडिय़ों और आमजन के साथ सहभागिता कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हमें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति गौरव की प्रेरणा देता है।

साइकिल के पैडल के साथ गूंजा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश

साइक्लोथॉन का उद्देश्य केवल साइकिल यात्रा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं और आमजन को खेलों तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम ने पूरे आयोजन को विशेष पहचान दी।

पलवल में मजबूत हो रही खेल संस्कृति

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि पलवल के युवा खेल और फिटनेस को लेकर उत्साहित हैं। साइक्लोथॉन के माध्यम से शहरवासियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Haryana News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर एचएमटी पिंजौर के पास...

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों ने जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

ऊना,सुशील पंडित: जिला सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा शर्मा, डिप्टी मेयर गौरव राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी...

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक...

Haryana News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर एचएमटी पिंजौर के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे...

Punjab News: नशे की जद में आये युवाओं को स्किल देकर रोजगार से जोड़ने की जरूरत- गवर्नर कटारिया, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के युवाओं को अपनी समस्याएं, विचार और सुझाव खुलकर रखने का मौका देने के लिए लुधियाना में...