Himachal Govt
Haryana Govtबंदियों को सुधार कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार का लक्ष्य...

बंदियों को सुधार कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है : Dr. Arvind Sharma

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य जेलों को केवल सजा देने की व्यवस्था तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि बंदियों को सुधार कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना भी है।

प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ बंदियों के सुधार, कौशल विकास और पुनर्वास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि बंदी प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और रिहाई के बाद सम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। इसके लिए सरकार आर्थिक और प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है।

सुरक्षा का नया ढांचा : रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल, कई जिलों में नई जेलों की तैयारी

जेल विभाग की बड़ी उपलब्धियों में नई और उच्च सुरक्षा वाली जेलों का निर्माण प्रमुख है। रोहतक में करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से 312 बंदियों की क्षमता वाली हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

जेल की चारदीवारी से बाहर की जिंदगी के लिए तैयारी

हरियाणा जेल प्रशासन की सुधारात्मक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष बंदियों को सामान्य जीवन में लौटने के लिए तैयार करना है। फरीदाबाद और करनाल में ओपन एयर जेल स्थापित की गई हैं, जहां बेहतर आचरण वाले बंदियों को परिवार के साथ रहने का अवसर मिल रहा है।

बंदियों को रिहाई के बाद रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में पांच जेलों में आईटीआई केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां 12 ट्रेडों में औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है और 255 बंदी प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत हैं। गुरुग्राम जिला जेल में तकनीकी डिप्लोमा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का काम भी चल रहा है।

जेल उत्पादों से करोड़ों का कारोबार, पेट्रोल पंपों से नई पहचान

जेल की कार्यशालाओं मेंतैयार होने वाले उत्पाद अब बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं। बंदियों द्वारा तैयार फर्नीचर, हस्तशिल्प, कपड़े, खाद्य सामग्री और सजावटी वस्तुओं को विभिन्न मेलों और आयोजनों के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले और गीता जयंती महोत्सव में भी जेल उत्पादों के स्टॉल लगाए गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar Gymkhana Club Election Update: 65 % हुई Voting, 2652 वोटर चुनेंगे नया ग्रुप

जालंधर (ENS) : शहर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के...

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर और गाइड’: अनिल विज”

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

पलवल की सड़कों पर दिखा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का जोश

चंडीगढ़: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर...

Punjab News: नशे की जद में आये युवाओं को स्किल देकर रोजगार से जोड़ने की जरूरत- गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के युवाओं को अपनी समस्याएं, विचार और सुझाव खुलकर रखने का मौका देने के लिए लुधियाना में...

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास बहुत पुराना, गौरवशाली...

Jalandhar Gymkhana Club Election Update: 65 % हुई Voting, 2652 वोटर चुनेंगे नया ग्रुप

जालंधर (ENS) : शहर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के चुनाव की वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हो गई। संडे...

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर और गाइड’: अनिल विज”

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की...