Himachal Govt
Haryana Govtसंवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए...

संवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए – Manohar Lal

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संवाद में तथ्य और सच्चाई होनी चाहिए। सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठे नारों के सहारे सुर्खियों में बने रहना उचित नहीं। संवाद जनहित में होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री रविवार को करनाल स्मार्ट सिटी की 23. 67 करोड़ की चार परियोजनाओं के उदघाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। स्मार्ट सिटी के इन प्रोजेक्ट्स से लोगों को फायदा होगा। चार-पांच प्रोजेक्ट अभी और बचे हैं जिनमें से एक बड़ा एलिवेटेड ब्रिज का है। उस पर काम जारी है। जल्दी ही इसे पूरा कराया जाएगा।

ऐसे नेताओं की कथनी और करनी में अंतर के कारण कुछ विषयों पर तो समाज में भी विरोधाभास देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि संवाद सार्थक विषयों पर होना चाहिए। ऐसे विषय जो युवाओं अथवा जनहित में हों। केवल भड़काने का काम उचित नहीं। खासकर एस्टैब्लिशमेंट के विरुद्ध भड़काने का जो सिलसिला उन्होंने शुरू किया है, यह कतई उचित नहीं है, निंदनीय है।

प्रधानमंत्री द्वारा भारतीयों को एक बताने संबंधी प्रश्र पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि बिल्कुल सही है, हम सब एक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वसुधैव कुटुंबकम। पूरा विश्व एक परिवार है। उस नाते से ही सभी को आपस में सद्व्यवहार करना चाहिए। एक अन्य प्रश्न पर कहा कि सफाई कर्मचारियों ने उनके सम्मुख अपनी मांग रखी है जिसे वे सरकार तक पहुंचाएंगे। सरकार इस मामले में उचित निर्णय लेगी। चीनी की बढ़ी कीमतों संबंधी सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्केट में कभी रेट कम होते हैं, कभी ज्यादा।

मेघवाल शब्द को लेकर प्रदेश में उठे विवाद संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ऐसी मांग ऐच्छिक व वैकल्पिक होती हैं, किसी पर थोपी नहीं जा सकती हैं। अगर कोई एक वर्ग ऐसा है जो कहता है कि हां, हमको चमार की बजाय मेघवाल लिखवाना है, तो कोई आपत्ति थोड़ी कर सकता है। ऐसा भी विषय सरकार के विचाराधीन हो सकता है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि उस जाति के सभी को मेघवाल दर्ज ही कराना होगा, यह कहीं अनिवार्यता नहीं हो सकती।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar Gymkhana Club Election Update: 65 % हुई Voting, 2652 वोटर चुनेंगे नया ग्रुप

जालंधर (ENS) : शहर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के...

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर और गाइड’: अनिल विज”

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

पलवल की सड़कों पर दिखा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का जोश

चंडीगढ़: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर...

Punjab News: नशे की जद में आये युवाओं को स्किल देकर रोजगार से जोड़ने की जरूरत- गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के युवाओं को अपनी समस्याएं, विचार और सुझाव खुलकर रखने का मौका देने के लिए लुधियाना में...

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास बहुत पुराना, गौरवशाली...

Jalandhar Gymkhana Club Election Update: 65 % हुई Voting, 2652 वोटर चुनेंगे नया ग्रुप

जालंधर (ENS) : शहर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के चुनाव की वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हो गई। संडे...

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर और गाइड’: अनिल विज”

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की...