Himachal Govt
Haryana Govtहर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी:...

हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: Nayab Singh Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने और गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए ‘समृद्धि’ (सेफ मदरहुड एंड चाइल्ड हेल्थ इनीशिएटिव) पहल को लागू कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से ‘समृद्धि’ पोर्टल, राज्य स्तरीय कमांड सेंटर और 102 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कॉल सेंटर को एक साथ जोड़ा जाएगा।

हर गर्भवती महिला को मिलेगी विशेष समृद्धि आईडी

हर गर्भवती महिला का अनिवार्य पंजीकरण कर उसे विशेष ‘समृद्धि’ आईडी दी जाएगी। इससे उसकी गर्भावस्था से जुड़ी सभी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ एक ही स्थान पर सुरक्षित रहेंगी। यह व्यवस्था सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में इलाज कराने वाली महिलाओं के लिए भी लागू होगी।

जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर विशेष नजर

‘समृद्धि’ व्यवस्था के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान की जाएगी। एएनएम, डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी जांच, आगामी प्रसव, फॉलो-अप और अन्य सेवाओं के लिए समय पर सूचना और अलर्ट मिलेंगे।

सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थान एक व्यवस्था से जुड़ेंगे

‘समृद्धि’ पोर्टल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के मानकों के अनुसार विकसित करने और अन्य स्वास्थ्य पोर्टलों से जोड़ा जाएगा। जन्म पंजीकरण को भी ‘समृद्धि’ आईडी से जोड़कर गर्भावस्था और जन्म के बाद बच्चे के स्वास्थ्य की बेहतर निगरानी की जाएगी।

मातृ और नवजात मृत्यु दर कम करना मुख्य लक्ष्य

‘समृद्धि’ पहल का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर को कम करना है।’’ इसके तहत 100 प्रतिशत गर्भावस्था पंजीकरण, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सक्रिय निगरानी, समय पर रेफरल, संस्थागत प्रसव और नवजात शिशुओं की लगातार निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar Gymkhana Club Election Update: 65 % हुई Voting, 2652 वोटर चुनेंगे नया ग्रुप

जालंधर (ENS) : शहर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के...

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर और गाइड’: अनिल विज”

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

पलवल की सड़कों पर दिखा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का जोश

चंडीगढ़: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर...

Punjab News: नशे की जद में आये युवाओं को स्किल देकर रोजगार से जोड़ने की जरूरत- गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के युवाओं को अपनी समस्याएं, विचार और सुझाव खुलकर रखने का मौका देने के लिए लुधियाना में...

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास बहुत पुराना, गौरवशाली...

Jalandhar Gymkhana Club Election Update: 65 % हुई Voting, 2652 वोटर चुनेंगे नया ग्रुप

जालंधर (ENS) : शहर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के चुनाव की वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हो गई। संडे...

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर और गाइड’: अनिल विज”

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की...