Himachal Govt
PanchkulaHaryana News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर,...

Haryana News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर एचएमटी पिंजौर के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,  जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेशनल हाईवे एंबुलेंस उन्हें सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल, पंचकूला लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुकेश (32) और जतिंदर (22) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और वर्तमान में पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी में रहते थे।

जतिंदर अब्दुल्लापुर कॉलोनी में मिल के पास टेलर की दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक में तेल डलवाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एचएमटी के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि टक्कर मारने वाला वाहन फॉर्च्यूनर था,  हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। फूड डिलीवरी का काम करने वाले अरविंद ने बताया कि वह रात को काम से लौट रहा था। गांव रामपुर सियुड़ी के पास लौहार घाटी के निकट उसने सड़क पर कई वाहन खड़े देखे। पूछने पर पता चला कि दो बाइक सवारों का एक्सीडेंट हो गया है। पास जाकर देखा तो घायल उसके पड़ोसी मुकेश और जतिंदर थे। इसके बाद उसने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई, परिजनों को सूचना दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना पुलिस और अमरावती चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा...

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

उत्तरी साइप्रस के समंदर में 279 लोगों को ले जा रही फेरी पलटी, मची अफरा-तफरी

Ferry Accident News: उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 279 यात्रियों...

Punjab News: बस स्टैंड से Private Bus चोरी, दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार फरार हुआ चोर, देखें वीडियो

फगवाड़ा: बस स्टैंड से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रात को खड़ी की...

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए...

सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों ने जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

ऊना,सुशील पंडित: जिला सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा शर्मा, डिप्टी मेयर गौरव राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी...