Himachal Govt
Himachal Govt500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों...

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। इन मेडिकल कॉलेजों में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इस तरह की मशीनें अभी केवल दिल्ली के एम्स में ही उपलब्ध हैं। बिलासपुर के एम्स, लुधियाना और जालंधर जैसे शहरांे में भी इस तरह की सुविधाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं।

नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव कांगू में आज जन स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक टैक्नोलॉजी की मशीनरी के आने से डायग्नॉस्टिक सेवाएं सुदृढ़ एवं सटीक होंगी और लोगों को तुरंत सही उपचार मिलेगा। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का शीघ्र ही शुभारंभ कर दिया जाएगा।

यहां उत्तर भारत का पहला अलाइड हेल्थ सर्विसेज संस्थान खोला जाएगा। इस संस्थान में इसी वर्ष से दाखिले शुरू करनेे के लिए वाइस चांसलर को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब अलाइड हेल्थ सर्विसेज से संबंधित प्रोफेशनल्स हमीरपुर में ही तैयार किए जाएंगे। इससे पहले, कांगू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा...

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने हिंडन नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए प्रेमी भी कूदा

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में एक प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने के बाद एक युवती ने हिंडन नदी...

उत्तरी साइप्रस के समंदर में 279 लोगों को ले जा रही फेरी पलटी, मची अफरा-तफरी

Ferry Accident News: उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 279 यात्रियों...

Punjab News: बस स्टैंड से Private Bus चोरी, दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार फरार हुआ चोर, देखें वीडियो

फगवाड़ा: बस स्टैंड से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रात को खड़ी की...

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए...