Himachal Govt
Unaसोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों ने...

सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों ने जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा शर्मा, डिप्टी मेयर गौरव राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और नगर निगम सोलन के विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सोलन के विकास को नई गति देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर दी बधाई

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। अब तक 34 प्रमुख देशों द्वारा विशेष सम्मान प्रधानमंत्री की वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, भारत-उज्बेकिस्तान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने तथा वैश्विक स्तर पर शांति, सहयोग और आपसी विश्वास को बढ़ावा देने में उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और प्रधानमंत्री मोदी जी के बढ़ते वैश्विक कद एवं भारत की सशक्त होती प्रतिष्ठा को दर्शाती है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा...

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने हिंडन नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए प्रेमी भी कूदा

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में एक प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने के बाद एक युवती ने हिंडन नदी...

उत्तरी साइप्रस के समंदर में 279 लोगों को ले जा रही फेरी पलटी, मची अफरा-तफरी

Ferry Accident News: उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 279 यात्रियों...

Punjab News: बस स्टैंड से Private Bus चोरी, दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार फरार हुआ चोर, देखें वीडियो

फगवाड़ा: बस स्टैंड से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रात को खड़ी की...

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए...