Himachal Govt
Haryana Govt"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 'बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर और गाइड': अनिल विज"

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर और गाइड’: अनिल विज”

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात कार्यक्रम” देश के कोने-कोने में बसे, अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले, अलग-अलग परिस्थितियों में रहने वालों को जोड़ने का काम करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के पूर्व में क्या काम हो रहे हैं उसका पश्चिम के लोगों को पता चलता है तथा पश्चिम में क्या काम हो रहे है वह उत्तर के लोगों को पता चलता है, सब एक दूसरे के कार्य को देखकर प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के साथ रविवार को अम्बाला छावनी हिल रोड स्थित एडवोकेट डीएस माथुर के निवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, दोनों मंत्रियों के यहां पहुंचने पर एडवोकेट डीएस माथुर, उनकी धर्मपत्नी सुधा माथुर ने परिवार सहित पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया।

एक समय था जब दूरदर्शन के माध्यम से रामायण का प्रसारण किया जाता था, तो सड़कें खाली हो जाती थी और सब लोग कहीं न कहीं एकत्रित होकर रामायण को देखते थे, उसी प्रकार अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महीने के आखिरी रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने के लिए लोग इंतजार करते हैं।

कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्ति बारे, स्वच्छता बारे, साइंस व टेक्नॉलोजी बारे, इतिहास बारे, लोकल फोर वोकल बारे भी हम सबको जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है। हमें नशे से दूर रहने बारे आमजन को जागरूक करना है विशेषकर युवा पीढ़ी को इससे दूर रहने बारे प्रेरित करना है। नशा मुक्ति अभियान में हम सबकी सहभागिता बेहद जरूरी है।

अब त्यौहारों का माह आ रहा है और इस दौरान हमें लोकल फॉर वोकल का संकल्प लेना है। आगामी त्योहारों में जैसे दीपावली व अन्य जो भी पर्व हैं उन पर्वो पर हमें संकल्प लेते हुए भारत में बनी वस्तुओं को ही खरीदना है। जिस दिन हम सब लोकल फॉर वोकल यानि भारत में बनी चीजों को खरीदेंगे तो देश की प्रगति होगी। उसका नारा लोकल फॉर वोकल होगा। इस मौके पर पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज अम्बाला छावनी में बड़े भाई एवं कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने का मौका मिला है, जिससे उन्हें प्रसन्नता हो रही है।

पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि लोकल फॉर वोकल बारे भी प्रधानमंत्री ने भारत में ही निर्मित उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने बारे जोर दिया है। ग्रामीण आंचल की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले सारी वस्तुएं जैसे लौहार, सुनार व अन्य द्वारा हाथ से उत्पादों को तैयार किया जाता था, लेकिन आज यह लुप्त होते जा रहे हैं।

पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि बीते कल मेवात ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेवात विकास बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कचरे से बिजली बनाने को लेकर निजी कम्पनी के साथ एमओयू साईन किया है और एमओयू के तहत प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे से लगभग 50 मेगावॉट उर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा...

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Haryana News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर एचएमटी पिंजौर के पास...

Punjab News: बस स्टैंड से Private Bus चोरी, दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार फरार हुआ चोर, देखें वीडियो

फगवाड़ा: बस स्टैंड से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रात को खड़ी की...

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए...

सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों ने जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

ऊना,सुशील पंडित: जिला सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा शर्मा, डिप्टी मेयर गौरव राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी...

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक...