Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarसफाई कर्मचारियों के लिए Kuldeep Singh Dhaliwal ने सुनाया अहम फैसला, देखें...

सफाई कर्मचारियों के लिए Kuldeep Singh Dhaliwal ने सुनाया अहम फैसला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजनाला: शहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे Kuldeep Singh Dhaliwal ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान का संदेश कर्मचारियों तक पहुंचाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही बड़ी मांग को पूरा करते हुए ठेकेदारी सिस्टम खत्म कर दिया है।

विधायक धालीवाल ने कहा कि अब सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों के जरिए से नहीं बल्कि सीधे सरकार के द्वारा उनके बैंक खातों में वेतन भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 15,100 रुपये कर दिया है। इससे हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि यह फैसला लेबर डे के मौके पर पंजाब विधानसभा में पारित किया गया था। अब इसे लागू कर दिया गया है। धालीवाल ने कहा कि वो खुद कर्मचारियों को यह जानकारी देने पहुंचे हैं कि उनके कई सालों पुरानी ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने की मांग पूरी कर दी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उनके अधिकारों और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -