लुधियाना : आप पार्टी के MLA Daljit Singh द्वारा नशा करने वाले युवको को पकड़ने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार MLA अपनी टीम के साथ
चंडीगढ़ रोड सेक्टर 32 की मेंन मार्केट मे पहुंचे। जहा उन्होंने कुछ लोगो को नशा करते हुए देख लिया। जिसके बाद युवक MLA को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
इस मामले मे जानकारी देते हुए Ludhiana East के MLA Daljit Singh ने बताया कि वह अपने इलाके मे नशे को पनपने नहीं देंगे। उन्होंने नशा तस्करो को खुली चेतावनी दी है कि सुधर जाओ नहीं, तो जुत्तिया खाने के लिए तैयार हो जाओ। पकडे गए युवक पढ़ाई कर रहे है इसलिए उन्हें वार्निंग देकर घरवालों को सौंप दिया जायेगा।
वहीं MLA के इस एक्शन ने मार्किट मे खलबली मचा दी। इस घटना ने एक दिलचस्प सवाल को भी खड़ा कर दिया है, यदि युवको का नशा करना MLA को दिखाई दे रहा है, तो क्या नशा तस्करो की सप्लाई पुलिस की पैनी निगाहो से दूर है ?

