Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtराज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह...

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दिल्ली स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम है। इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और आत्मानुशासन जैसे मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह समारोह स्व. संत वेदांती जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया गया।

संत वेदांती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महान संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का जीवन एवं उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को सत्य, सेवा, त्याग और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।

विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और नागरिकों के चरित्र में निहित है। उन्होंने कहा कि भारत का आध्यात्मिक दर्शन विश्व शांति, सद्भाव और सह-अस्तित्व का शाश्वत संदेश देता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब...

Punjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को...

पंजाब सरकार ने बरल्टन पार्क में हॉकी प्रेमियों के लिए किए विश्वस्तरीय प्रबंध

जालंधर: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, बरल्टन पार्क में...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड AIG  गुरनाम सिंह पर हमला होने का मामला सामने...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला की धरती इतनी पवित्र धरती...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब की महिलाओं के मोबाइल फोन पर 'टूं-टूं' के संदेश गूंजे...

Punjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक...