Girl in a jacket
HomeHimachalजिला परिषद ऊना के 17 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप

जिला परिषद ऊना के 17 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप दे दिया गया है। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 124 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 9 के तहत प्राप्त आपत्तियों और आक्षेपों की जांच के उपरांत यह अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी।

उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन के प्रारूप पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर आपत्तियां और आक्षेप आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आपत्तियों एवं आक्षेपों की विधिवत जांच और समीक्षा के उपरांत अब जिला परिषद ऊना के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि कुछ पंचायतों के संबंध में पंचायती राज निदेशालय स्तर से अधिसूचना जारी होना शेष है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्डों की कुल जनसंख्या 4 लाख 36 हजार 512 है।

ये हैं निर्वाचन क्षेत्र और उसमें सम्मिलित ग्राम पंचायतें

जतिन लाल ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र 1-मुबारिकपुर में बधमाणा, भगड़ा, भटेड़, छपरोह, धर्मशाला महंता, धर्मशाला महंता खास, डूहल भगवालां, डूहल भटवालां, घंगरेट, गिण्डपुर मलौण, लोहारा अप्पर, सारड़ा, ज्वाल, कलरूही, खरोह, लोहारा लोअर, मंधोली, मुबारिकपुर, नारी चिंतपूर्णी, प्रम्ब, शिवुपर, सिद्ध चलेहड़ और घेवट वेहड़ ग्राम पंचायतें सम्मिलित हैं। इन पंचायतों की कुल जनसंख्या 28,668 है।

वहीं, निर्वाचन क्षेत्र 2-निर्वाचन क्षेत्र कुठेड़ा खैरला में ग्राम पंचायत अम्ब टिल्ला, चौआर, जबेहड़, ज्वार, कुठेड़ा खैरला, मैड़ी खास, नैहरी नौरंगा, पोलियां पुरोहितां, राजपुर जस्वां, रिपोह मिसरां, सपौरी, सूरी, त्याई, कटोहड़ खुर्द, बेहड जस्वां और लडोली शामिल हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 29,106 है।

निर्वाचन क्षेत्र 3- ठठ्ठल में ग्राम पंचायत भैरा, चुरूडू, हम्बोली, कटौहड़ कलां, कुठियाड़ी, नन्दपुर, ठठल, टकारला, धन्दड़ी, दियाड़ा, धुसाड़ा, स्तोथर, अंदौरा लोअर और अंदौरा अप्पर शामिल है। इन सभी पंचायतों की कुल जनसंख्या 30,398 है।

निर्वाचन क्षेत्र 4-सोहारी के तहत टकोली, चौली, सोहारी, बैरियां, चौकी खास, पल्लियां, बडूही, अम्बेहड़ा धीरज, कठोह, जोल, खरयालता और डीहर ग्राम पंचायतें सम्मिलित हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 19,738 है।

निर्वाचन क्षेत्र 5-लठियाणी में ग्राम पंचायत धुंदला, अरलू खास, करमाली, पिपलू, सुकडियाल, चमियाड़ी, सिंहाणा, हटली केसरू, जसाणा, डोहगी, मलांगड़, धतोल, लठियाणी, तनोह, ढियुगली और बुधान शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 24,794 है।

निर्वाचन क्षेत्र 6-मोमन्यार में मोमन्यार, थानाकलां, बल्ह, छपरोह कलां, बुडवार, मंदली, टिहरा, थहड़ा, वल्ह खालसा, चंगर, चुल्हड़ी, रायपुर, परोहिया कलां, दोबड़, बोहरू, धनेत और प्लाहटा ग्राम पंचायतें शामिल हैं जिनकी कुल जनसंख्या 25,706 है।

निर्वाचन क्षेत्र 7-टक्का में ग्राम पंचायत बदोली, बसाल अप्पर, ठाकुर द्वारा, बटूही, नारी, पनोह, टक्का, त्यूड़ी, बसाल लोअर, नंगल सलांगड़ी, डठवाड़ा, बडसाला, धमांदरी, झंबर, कुरियाला और चलोला शामिल हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 25,949 है।

निर्वाचन क्षेत्र 8-टब्बा में ग्राम पंचायत टब्बा, बसोली, डंगोली, लमलेहड़ी, मदनुपर, समूरकलां, चताड़ा, जनकौर, सुनेहरां, अवादा वराना और बरनोह सम्मिलित है जिनकी कुल जनसंख्या 19,246 है।

निर्वाचन क्षेत्र 9 – देहलां अप्पर में ग्राम पंचायत बडैहर, भडोलियां कलां, देहलां लोअर, देहलां अप्पर, फतेहपुर, झुडोवाल, नंगड़ां, बहडाला लोअर और बहडाला अप्पर शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 19,897 है।

निर्वाचन क्षेत्र 10- रायपुर सहोड़ां में ग्राम पंचायत अजौली, भटोली, बीनेवाल, चडतगढ़, खानपुर, लमलेहड़ा, मजारा, मलूकपुर, मैहतपुर, सनोली, सासन, रायपुर सहोड़ा, छतरपुर, उदयपुर वनगढ़ और जखेड़ा सम्मिलित है जिनकी कुल जनसंख्या 28,689 है।

निर्वाचन क्षेत्र 11- नंगल खुर्द में नंगल खुर्द, बाथड़ी, बाथू, गुरुपलाह, बटकलां, ललड़ी, ललड़ी लोअर, कर्मपुर, पालकवाह और चंदपुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं जिनकी कुल जनसंख्या 21,799 है।

निर्वाचन क्षेत्र 12- दुलैहड़ में ग्राम पंचायत भडियारां, छेत्रां, दुलैहड़, गोंदपुर बुल्ला, गोंदपुर जयचंद, हलेडा विलना, हीरा नगर, हीरां, कुंगडत, कुठारबीत, पोलियां बीत, पुबोवाल, बीटन, जखेवाल और सिंगा शामिल है। इन ग्राम पंचायतों की कुल जनसंख्या 25,656 है।

निर्वाचन क्षेत्र 13-हरोली में ग्राम पंचायत घालूवाल, बढेड़ा, बढ़ेड़ा लोअर, बालीवाल, भदोड़ी, धर्मपुर, हरोली, कांगड़, रोड़ा, सैंसोवाल और समनाल सम्मिलित हैं जिनकी कुल जनसंख्या 22,806 है।

निर्वाचन क्षेत्र 14-पंजावर में ग्राम पंचायत भदसाली, भदसाली हार, ईसुपर, ईसपुर टांडा, खड्ड, भैणी खड्ड, नगनोली, पंडोगा, पंडोगा निचला, लोअर पंजावर, पंजावर और सलोह शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 30,436 है।

निर्वाचन क्षेत्र 15-अम्बोटा में ग्राम पंचायत बढे़ड़ा राजपूतां, बडोह, गगरेट अप्पर, गुगलैहड़, जाडला कोयड़ी, कलोह, कुठेड़ा जसवालां, लोहारली, मवां सिंधियां, ओयल, टटेहड़ा और अम्बोटा शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 28,528 है।

निर्वाचन क्षेत्र 16-चलेट में ग्राम पंचायत संघनेई, बेवहड़, चलेट, दियोली, घनारी, गणुमंदवाड़ा, मरवाड़ी, मवा कोहलां, नंगल जरियालां, रायुपर, सलोह बैरी और अम्बोआ शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 25,083 है।

इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र 17-भंजाल लोअर में ग्राम पंचायत भंजाल अप्पर, कुनेरन, रामनगर, अभयपुर, अम्लैहड़, भंजाल लोअर, डंगोह खास, डंगोह खुर्द, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, जोह, कैलाश नगर, नकडोह, पिरथीपुर, भद्रकाली और ब्रह्मपुर शामिल है। इन पंचायतों की कुल जनसंख्या 30,013 है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -