Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर हाईवे पर बस की भयानक टक्कर, ASI सहित 4 पुलिस कर्मीयों...

जालंधर हाईवे पर बस की भयानक टक्कर, ASI सहित 4 पुलिस कर्मीयों की मौ+त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां खड़े ट्राले में बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ASI सहित 4 की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की बस जालंधर के पीएपी से गुरदासपुर जा रही थी। जबकि 20 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। इनमें से कई पुलिस कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

घायल पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि वह ड्यूटी पर गुरदासपुर जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे वह PAP जालंधर से निकले थे। जैसे ही उनकी बस मुकेरियां में पहुंचीं को एकदम से पक्के रोड से कच्चे पर आ गई। अभी तक कोई कुछ सोच पाता इतने में ही बस ने आगे चल रहे ट्राले के पीछे टक्कर दे मारी।

बस में सवार पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि बस में 40 से ज्यादा मुलाजिम सवार थे। सुबह तड़के बस में सवार होने के बाद बहुत सारे कर्मचारी सो गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि बस जिस तरह से पहले हाईवे से निकल कर कच्चे रोड पर आ गई उससे लगता है कि शायद बस के चालक को भी नींद आ गई थी। नींद में ही यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ASI और एक महिला पुलिस कर्मचारी की भी मौत हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -