Unaतंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत ऊना में हुई विशेष ग्राम सभाएं

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत ऊना में हुई विशेष ग्राम सभाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने, नियमों की पालना और उल्लंघन पर कार्रवाई को लेकर हुई चर्चा

ऊना (सुशील पंडित): तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत शनिवार को जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इनमें तंबाकू, गुटखा और बीड़ी के सेवन से होने वाले नुकसान, इनकी बिक्री पर नियंत्रण और गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।

ग्राम सभाओं में सभी राजस्व गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियमों की पालना सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिले में जागरूकता के साथ नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों के 100 गज के दायरे को तंबाकू मुक्त रखने, वहां सूचना पट्ट लगाने तथा इस दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला और ब्लॉक स्तर के फ्लाइंग स्क्वॉड विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने पंचायतों से अपने सभी राजस्व गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तीसरे चरण में 112 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने के साथ ऊना जिला प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और सांस संबंधी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। युवाओं को इसकी लत से बचाने के लिए उन्हें तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने पंचायतों से गांवों में जागरूकता गतिविधियां चलाने और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...