Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiसिटी स्क्वायर काम्प्लेक्स में मनाया जाएगा श्री राम महोत्सव

सिटी स्क्वायर काम्प्लेक्स में मनाया जाएगा श्री राम महोत्सव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिटी स्क्वायर काम्प्लेक्स में 22 जनवरी को होगी भजन संध्या 

बद्दीसचिन बैंसल: बददी नगर परिषद के अंतर्गत सिटी स्क्वायर काम्प्लेक्स में 22 जनवरी को श्री राम महोत्सव मनाया जाएगा । कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राजेश जिंदल व सिटी स्क्वायर के अध्यक्ष डॉ संदीप सचदेवा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें सिटी स्क्वायर काम्प्लेक्स के सभी सदस्यों द्वारा भगवान श्रीराम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमे मुख्य रूप से एक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी आए हुए लोगो के लिए लंगर की व्यवस्था भी रहेगी । कार्यक्रम में पम्मी म्यूजिकल ग्रुप भगवान श्री राम के भजनों का गुणगान करेगे ।

इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र लोकल फॉर वोकल रहेगा जिसमे स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम का गुणगान किया जाएगा तथा साथ में श्रीराम दरवार तथा झांकिया भी प्रस्तुत की जाएगी । कार्यक्रम के विषय में बताते हुए तुलसा राम गिरवर सिंह रोहित मित्तल मोहन चौधरी व पंकज ने बताया की इस कार्यक्रम के दौरान पूरी मार्किट को लाइटिंग से सजाया जाएगा महिलाओं व बच्चो को बैठने के लिए अलग से सुविधा रहेगी । लकी सिक्योरिटी की संचालक पार्वती देवी ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा व ट्रेफिक व्यवस्था की जीमेदारी लकी सिक्योरिटी के गार्डस की रहेगी । हैप्पी गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में भंडारे की व्यवस्था सालासर सेवा समिति की रहेगी ।

इस मौक़े पर सिटी स्क्वायर काम्प्लेक्स के राजेश जिंदल डॉ संदीप सचदेवा गुरबचन सिंह गिरवर सिह पंकज रोहित मित्तल राहुल कुमार नवीन सेतिया मोहन चौधरी तुलसा राम अशीस अश्वनी तायल अनुराग मनोज गौरव अग्रवाल सन्नी गर्ग डॉ आम्रपाली व पार्वती देवी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -