Una बाथड़ी में रात के अंधेरे में स्वां नदी से रेत चोरी, पोकलेन...

 बाथड़ी में रात के अंधेरे में स्वां नदी से रेत चोरी, पोकलेन छोड़ भागा चालक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: स्वां नदी से अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाथड़ी में रात के समय रेत निकालकर टिप्पर में भरते हुए एक पोकलेन मशीन को पकड़ा है। पुलिस को देखकर पोकलेन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि टिप्पर चालक से रेत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार 13 और 14 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 2:20 बजे थाना टाहलीवाल प्रभारी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बाथड़ी स्थित स्वां नदी में एक पोकलेन मशीन से रेत निकालकर टिप्पर में भरी जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान टिप्पर चालक रवि कुमार निवासी सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना रेत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उसने पुलिस को बताया कि पोकलेन मशीन संजू निवासी भंगला, पंजाब की है। पुलिस टीम को देखकर पोकलेन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मशीन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने जिलाधीश ऊना द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना तथा अवैध खनन के मामले में टिप्पर चालक और पोकलेन चालक/मालिक के खिलाफ बीएनएस, माइन्स एंड मिनरल एक्ट तथा मोटर वाहन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

प्रॉपर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

गोहानाः सोनीपत के रोहतक रोड पर शुक्रवार शाम हुए...

Punjab News: दादी का अंतिम संस्कार नहीं होगा आज, अमृतपाल सिंह नहीं आएंगे बाहर, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद (MP) अमृतपाल...

Jalandhar News: छठ पूजा से पहले हुआ हंगामा, प्रवासियों का धरना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर देर...

Iphone और Bike के लिए युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर

कोच्चिः केरलम के करुवट्टा में 13 साल की एक...

प्रॉपर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

गोहानाः सोनीपत के रोहतक रोड पर शुक्रवार शाम हुए प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा हत्याकांड में पुलिस ने...

अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद समरीन का आशीष से जुड़ा नाम, कहा- कहानियां बनाने वालों पर केस करूंगी

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर लगातार चर्चा में हैं।...

Punjab News: दादी का अंतिम संस्कार नहीं होगा आज, अमृतपाल सिंह नहीं आएंगे बाहर, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद (MP) अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार अभी अंतिम...

Jalandhar News: छठ पूजा से पहले हुआ हंगामा, प्रवासियों का धरना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब छठ पूजा की...