ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय खड्ड में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा प्रोफेसर वीरेंद्र के निर्देशन में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई । नशे में गाड़ी चलाने के दुष्परिणाम , वाहन प्रदूषण का पर्यावरण पर प्रभाव तथा इलेक्ट्रिक वाहन और पर्यावरण के विषय को लेकर कार्यक्रम हुआ l इस प्रतियोगिता में 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया l प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूर्य आंगरा ,द्वितीय स्थान सुहानी शर्मा, तृतीय स्थान रुचि ने हासिल किया l कुलदीप ,बेबी, शिवम, मीनाक्षी तथा राहुल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया l डॉ आरती ने विजेता रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के संदर्भ में अत्यंत उपयोगी है l इनके प्रयोग से पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोका जा सकता है l गाड़ी चलाते समय वाहन चालक के हाथ में अपने अतिरिक्त अन्य लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी होती है अगर नशा करके वह गाड़ी चलाएगा तो कितनी जिंदगियां खतरे में पढ़ सकती हैं l विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर प्रोफेसर मनीराम सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहेl

खड्ड कॉलेज में रोड सेफ्टी कल्ब की प्रतियोगिता
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -