HomeHimachalफोटोशूट के चक्कर में पालमपुर में फंसे Jalandhar के दंपति, देखें वीडियो

फोटोशूट के चक्कर में पालमपुर में फंसे Jalandhar के दंपति, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: हिमाचल में कांगड़ा जिले के पालमपुर की न्यूगल खड्ड में फंसे पंजाब के जालंधर के पर्यटक फंस गए। हालांकि फायर ब्रिगेड ने समय रहते रेस्क्यू करके जालंधर के दंपति सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के दंपति फोटोशूट के चक्कर में न्यूगल खड्ड में फंस गए था। फायर ब्रिगेड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, जालंधर से दपंति हिमाचल में घूमने आए हुए थे और फोटो शूट के दौरान न्यूगल खड्ड में फंस गए। सूचना मिलते ही पालमपुर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जोखिम भरे हालात के बीच राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

समय रहते किए गए इस सफल रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सराहना की है। दरअसल, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के दौरान किसी कारणवश दोनों न्यूगल खड्ड के बीच ऐसे स्थान पर पहुंच गए, जहां से बाहर निकलना उनके लिए संभव नहीं रहा। स्थिति बिगड़ती देख तत्काल प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पालमपुर फायर ब्रिगेड की टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने पहले हालात का आकलन किया और फिर पूरी सावधानी, अनुभव और सूझबूझ के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद फायर कर्मियों ने दोनों पर्यटकों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू अभियान सफल रहने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। यदि राहत टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो मानसून के दौरान बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी। प्रशासन ने घटना के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान नदी-नालों, खड्डों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें। बारिश के मौसम में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान का खतरा पैदा हो सकता है। प्रशासन ने सभी से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी है।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -