जालंधर, ENS: कुल्ले वाली सरकार बाबा सोमनाथ के साथ रितु नूरां और मंगी खान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि रितु नूरां और मंगी खान ने अन्य संतों के पास जाकर मामले को लेकर माफी मांग ली है और उन्होंने कहा कि अल्ला पाक मामले को लेकर इंसाफ करेंगा। दूसरी ओर संगत का कहना है कि उनका विवाद कुल्ले वाली सरकार से हुआ था और उन्होंने कुल्ले वाली सरकार के पास माफी मांगने की बात कही थी, लेकिन वह अभी भी माफी नहीं मांग रहे बल्कि विवाद को तूल दे रहे है। इसी को लेकर आज संगत द्वारा फगवाड़ा में थाने के बाहर स्थित पुल के नीचे धरना लगाया गया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन को आधे घंटे तक का कार्रवाई करने का समय दिया गया था, लेकिन कार्रवाई ना होने पर संगत द्वारा जीटी रोड को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण जीटी रोड पर जाम लग गया है। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि 9 तारीख को एक प्रोग्राम हुआ था। इस प्रोग्राम में मंगी ने एक कलाम गाया जो कि कुरान से रीति से अलग थी। इस मामले को लेकर महापुरुष ने उसे समझाया और इतिहास को खराब ना करने की अपील की। जिसके बाद उस प्रोग्राम में तो मंगी खान मान गया।
इसके बाद 24 तारीख को अन्य प्रोग्राम में मंगी खाने दोबारा उसी कलाम को गाया और महापुरुष ने उसे फिर से कलाम से रोका। आरोप है कि मंगी खान ने महापुरुष का विरोध किया और कलाम को जारी रखा। इस दौरान प्रोग्राम करवाने वाले महापुरुषों ने भी मंगी खान को स्टेज से उतार दिया। एडवोकेट ने कहा कि रितु नूरां का कोई कलाम को लेकर विवाद भी नहीं था, लेकिन रितु नूरां ने लाइव होकर कुल्ले वाली सरकार के खिलाफ अपशब्द बोले। इस मामले को लेकर कानूनी तौर पर रितु नूरां के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। एडवोकेट ने कहा कि रितु के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने के रोष में संगत द्वारा पुल से हटकर जीटी रोड को दोनों और से बंद कर दिया गया। इस दौरान जीटी रोड पर भारी जाम लग गया।


