Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtनई पॉलिसी-2022 के तहत संशोधित लाइसेंस नवीनीकरण प्रावधानों को मिली मंजूरी

नई पॉलिसी-2022 के तहत संशोधित लाइसेंस नवीनीकरण प्रावधानों को मिली मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में नई एकीकृत लाइसेंसिंग नीति (एनआईएलपी)-2022 के खंड 9.2 में संशोधन को मंजूरी दी गई। इसके तहत परियोजनाओं के पूरा होने और लाइसेंस के नवीनीकरण से जुड़े प्रावधानों में संशोधन किया गया है।

संशोधित प्रावधान के अनुसार, परियोजनाओं को पाँच वर्षों के भीतर पूरा करना होगा। यदि कोई परियोजना इस अवधि के भीतर पूरी नहीं होती है, तो उसके लाइसेंस का नवीनीकरण, लागू लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क के भुगतान पर हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन नियम, 1976 के नियम 13 के अनुसार किया जाएगा।

यह संशोधन एनआईएलपी कॉलोनियों के लाइसेंस नवीनीकरण को ग्रुप हाउसिंग कॉलोनियों के समान बनाता है। इसके तहत उस मौजूदा प्रावधान को प्रतिस्थापित किया गया है, जिसके तहत परियोजनाओं को सात वर्षों में पूरा करने का प्रावधान था। इसमें पाँच वर्ष की प्रारंभिक लाइसेंस वैधता और दो वर्ष का नवीनीकरण शामिल था, जिसके बाद नवीनीकरण के लिए लाइसेंस शुल्क के 100 प्रतिशत का भुगतान अपेक्षित था।

यह संशोधित प्रावधान अंतिम अधिसूचना की तिथि से प्रभावी होगा और सभी मौजूदा लाइसेंसों पर भी लागू होगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

IIIT ऊना की आउटरीच पहल, 130 स्कूली विद्यार्थियों को दिखाई तकनीकी शिक्षा की राह

विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ाई रुचि, छात्राओं...

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को...

CM Saini ने वीडियो संदेश से निर्यातकों को दिया वैश्विक बाजार में विस्तार का संदेश

चंडीगढ़: हरियाणा के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने...

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अनमोल शर्मा प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

ऊना:  ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर आयोजित जिला...

IIIT ऊना की आउटरीच पहल, 130 स्कूली विद्यार्थियों को दिखाई तकनीकी शिक्षा की राह

विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ाई रुचि, छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए किया प्रेरित ऊना:...

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हरियाणा...

बार्बेक्यू नेशन में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के 400 पदों के लिए 5 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सुबह 10:30 बजे से होंगे साक्षात्कार ऊना: बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में हॉस्पिटैलिटी स्टाफ के...

CM Saini ने वीडियो संदेश से निर्यातकों को दिया वैश्विक बाजार में विस्तार का संदेश

चंडीगढ़: हरियाणा के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने और प्रदेश के निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...