HomePunjabJalandharJalandhar News: Hotel Mariton में घायल उमेश दुआ को लेकर हुआ खुलासा,...

Jalandhar News: Hotel Mariton में घायल उमेश दुआ को लेकर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): Hotel Mariton में पार्टनरों में हुई हाथापाई को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। पार्टनर में हुई हाथापाई को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद बीते दिन यशपाल दुआ की बेटी रिद्धि दुआ ने परमजीत मरवाहा पर प्रेस वार्ता के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे।

वहीं अब इस मामले को लेकर परमजीत मारवाहा ने दुआ के बेटे उमेश दुआ के घायल होने को लेकर खुलासा किया है। परमजीत ने होटल में स्थित लिफ्ट की एक वीडियो जारी की है और इस वीडियो में दुआ के बेटे उमेश दुआ के घायल होने को लेकर खुलासा हुआ है। परमजीत ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि उमेश दुआ लिफ्ट में खुद पर कड़े से हमला करके और अपने आप को घायल कर रहा है।

परमजीत का आरोप है कि उमेश दुआ ने क्रॉस पर्चा करवाने के लिए खुद को घायल किया है। इसी के साथ उन्होंने एक सीसीटीवी जारी की है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि व्यक्ति लिफ्ट में आता है और लिफ्ट बंद होने के बाद वह अपने सिर पर हमला करना शुरू कर देता है। बता दें कि यशपाल दुआ की बेटी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि 12 फरवरी की घटना होटल में हुई थी।

पीड़िता ने कहा कि यश दुआ की पोती का होटल में बर्थडे था और वहां पर डांस पार्टी चल रही थी। आरोप है कि प्रोग्राम के दौरान परमजीत मरवाहा आते है और महिलाओं के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग करते है। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि वह धमकी देते हुए कहते है कि नीचे जाकर वह उन्हें देखते है। धमकी के कुछ देर बाद उसने नीचे जाकर देखा कि वह उनके पिता सहित अन्य लोगों के साथ हाथापाई कर रहे है।

पीड़िता ने कहा कि महिलाओं की पार्टी में आदमी आकर हंगामा करते है जो कि गलत है। वहीं 2 महीने पहले हुए झगड़े को लेकर कहा कि यह घटना 2 महीने पहले की नहीं है, बल्कि 7 महीने से वह उन्हें परेशान कर रहे है। इस परेशानी के कारण उसके पिता डिप्रैशन में चले गए है। पीड़िता ने कहा कि वह पैसे का रौब दिखा रहे है और इसी के चलते वह 5 प्रतिशत हिस्से को लेकर बात कर रहे है कि वह कौन होते है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -