HomePunjabPunjab News: इलाके में चोर को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड,...

Punjab News: इलाके में चोर को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं चोरी की वारदात करते लोगों ने एक व्यक्ति को काबू किया है। जहां लोगों ने चोर को रंगे हाथों काबू करके उसकी जमकर छित्तर परेड की और उसका जुलूस निकाला। चोर ने कबूला कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देता है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

क्या है पूरा ममला

जिले के भामिया इलाके में GK एस्टेट के सामने उस समय हंगामा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने एक कथित चोर को रंगे हाथों काबू किया। लोगों का आरोप है कि युवक ने एक मोबाइल फोन चुराया था, जिसके बाद शक के आधार पर पकड़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान व्यक्ति ने चोरी की वारदात कबूली।

खंभे से बांधकर की पिटाई

परिजिनों के मुताबिक, जब युवक से पूछा गया कि क्या उसने उनका फोन चुराया है, तो उसने कथित तौर पर माना कि नशे की लत के कारण उसने चोरी की थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एक खंभे से बांधकर उसकी पीटाई और उसका जुलूस निकाला और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी।

नशे के कारण वारदात को दिया अंजाम

पत्रकार के सवालों के जवाब में, कथित चोर ने दावा किया कि वह नशे का आदी है और नशे की आपूर्ति पूरी करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। उसने यह दावा किया कि ताजपुर रोड इलाके से वह नशा लेकर आता था।

सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक को अपनी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -