HomeNationalTMC को बड़ा झटका : सुष्मिता देव ने राज्यसभा सीट से दिया...

TMC को बड़ा झटका : सुष्मिता देव ने राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, ‘काबा-मदीना’ वाली सायोनी घोष भी हुईं बागी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बंगालः ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC को बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक बार फिर झटका लगा है। सुष्मिता देव ने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कुछ दिन पहले वरिष्ठ राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने सांसदी छोड़ दी थी। सुष्मिता देव ने अपना एक्स का बायो भी बदल लिया है। उन्होंने खुद को पूर्व लोकसभा सांसद और पूर्व राज्यसभा सांसद लिख दिया है। राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्ण को लिखे पत्र में सुष्मिता देव ने कहा है कि मैं राज्यसभा की सदस्य पद से इस्तीफा देती हूं और आपसे इसे तुरंत स्वीकार करने का आग्रह करती हूं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकसभा सांसद सायोनी घोष अब बागी गुट में शामिल हो सकती हैं। हाल ही में काबा-मदीना गाकर घोष सुर्खियों में आ गईं थीं। कहा जा रहा है कि इस संबंध में उन्होंने सांसद काकोली घोष दस्तीदार से भी संपर्क किया है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। घोष ने दस्तीदार की अगुवाई वाले गुट को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फिलहाल, जाधवपुर सांसद ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आपको बता दें कि राज्य चुनाव में हार के बाद टीएमसी के 80 में से 58 विधायक भी विरोधी गुट बना चुके हैं। उधर ममता पार्टी में टूट रोकने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हुई हैं लेकिन एक-एक करके उनके साथी साथ छोड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास टीएमसी के 28 सांसदों में से 20 का समर्थन हासिल है। गौरतलब है कि दलबदल कानून से बचने के लिए विरोधी गुट को 19 सांसदों की जरूरत है।

सुष्मिता देव ने कांग्रेस छोड़कर 2021 में टीएमसी का दामन थामा था. वो कांग्रेस में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की चीफ हुआ करती थीं। वो असम की सिलचर लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं अब सुष्मिता देव का असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मिलने की तस्वीर आ गई है। इस तस्वीर के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुष्मिता देव भाजपा में शामिल होने वाली हैं। हालांकि, अभी दोनों तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -