HomePunjabJalandharJalandhar News: हाईवे पर झोपड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें...

Jalandhar News: हाईवे पर झोपड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बल अस्पताल के पास पेट्रोल पंप से 200 मीटर दूरी पर सर्विस लेन में बनी झोपड़ी में आग लगी है। आग की लपटों से सर्विस लेन घिर गई, जिससे आधे घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी जल चुकी थी। सड़क के किनारे सूखे पत्तों के आग पकड़ने से कुछ देर के लिए लपटें उठीं और सर्विस लेन का करतारपुर की तरफ जाने वाला ट्रेफिक रुक गया। इस दौरान वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस ने बताया कि ये झोपड़ी किसी राजू नामक व्यक्ति की थी। वह 15 दिन पहले ही इस जगह को छोड़कर गया था। झोपड़ी में कुछ पुराने कपड़े थे जो जल गए हैं।

झोपड़ी के आस पास सूखे पत्ते थे जिससे आग तेजी से फैल रही थी लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय से इसे बुझा दिया। पुलिस थाना डिविजन 1 से पहुंचे चरनजीत सिंह ने बताया कि उनको किसी राहगीर ने आग लगने की सूचना दी थी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। आसपास के लोगों ने बताया कि इस झोपड़ी में राजू नाम का प्रवासी रहता था जो इसे छोड़कर 15 दिन पहले ही गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। संभावना है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक दी हो जिससे सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -