Himachal Govt
Entertainmentगणेश चतुर्थी पर Radhika Merchant ने दिया खास परफॉर्मेंस, उत्सव में शामिल...

गणेश चतुर्थी पर Radhika Merchant ने दिया खास परफॉर्मेंस, उत्सव में शामिल हुआ बॉलीवुड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया। बीती रात अंबानी परिवार के मुंबई में स्थित एंटीलिया में गणेश पूजा रखी गई। इस पूजा में बॉलीवुड से लेकर कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए। अंबानी परिवार हर साल एंटीलिया चा राजा का बहुत ही धूमधाम के साथ स्वागत करता है। ऐसे में इस पूजा में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। अंबानी के गणेशोत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं जिसमें सभी बी-टाउन सेलेब्स ट्रैडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं पूजा की खास बात यह रही कि अंबानी परिवार की छोटी बहु राधिका मर्चेंट ने इस दौरान बहुत ही अच्छी डांस परफॉर्मेंस दी जो कि बप्पा को समर्पित थी।

गणेश चतुर्थी पर छाई राधिका मर्चेंट

गणेश उत्सव के लिए राधिका मर्चेंट ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। राधिका ने भारतीय संस्कृति का मान रखते हुए दर्शकों को अपने डांस से दर्शकों का मन मोह लिया। अंबानी परिवार की बहु के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। राधिका का यह वीडियो मशहूर कॉरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)


वैभव मर्चेंट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि – ‘आपके लिए कोरियोग्राफी करना मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है। स्टोर्क पार्क में मुझे तुम्हारी छोटी सी गुजराशि भी याद है जब तुमने मुझे बताया था कि तुम डांस में वापिस लौटने के लिए कितनी एक्साइटेड हो। परफॉर्मेंस के लिए गणेश चतुर्थी से अच्छा दिन और क्या हो सकता है। डांस के लिए तुम्हारा जुनून सच में तारीफ के काबिल है और तुम्हारा अनुशासन भी बहुत ही सराहनीय है भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे’।

मनीष मल्हौत्रा की कांजी वरम साड़ी में सजी राधिका मर्चेंट

वहीं राधिका के लुक की बात करें तो उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा के द्वारा स्टाइल की गई कांजीवरम साड़ी पहनी थी। राधिका ने लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर एंटीक गोल्ड मारोड़ी एंब्रॉयडरी और जरदोजी की बारीक डिटेलिंग दिखी। इस साड़ी को राधिका ने अपनी परफॉर्मेंस के हिसाब से पहना था। मनीष मल्हौत्रा ने भी राधिका की इस साड़ी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी खासियत बताई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

गणेश उत्सव में पहुंचा पूरा बॉलीवुड

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। सलमान खान, गौरी खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, सैफ अली खान, रितेश देशमुख, जिनेलिया डिसूजा समेत पूरा बॉलीवुड अंबानी के घर एंटीलिया में पहुंचा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के...

Punjab News: सैनी भवन पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम, सदस्यों ने किया विरोध, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के मॉडल टाउन स्थित सैनी भवन पर मंगलवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। निगम...

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान'...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण...

Punjab News: ‘हमारे राम’ नाटक की टीम ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

'जीवन में मुझे जो कुछ भी मिला है, वह गुरु से मिला है':  आशुतोष राणा अमृतसरः धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना...