अमृतसरः जिले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) की टीम ने तस्करी मॉड्यूल की वारदातों पर नकेल कसते हुए आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। SSOC की टीम ने राजवंत सिंह उर्फ राजू को काबू किया है। आरोपी से पुलिस ने 2 मैगजीन और 2 गलोक पिस्तौल बरामद किए है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में था, जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से हथियारों और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में भेज रहा था। पुलिस आरोपी की पिछली तस्करी गतिविधियों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।
