Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: बम धमाकों को लेकर MLA ने BJP को ठहराया जिम्मेदार,...

Punjab News: बम धमाकों को लेकर MLA ने BJP को ठहराया जिम्मेदार, लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले समेत सीमावर्ती इलाकों में हो रही घटनाओं को लेकर पंजाब की राजनीति में तनाव बढ़ रहा है। वहीं इस मामले को विधायक कुलदीप धालीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान राजनीतिक बयान में केंद्रीय सरकार पर सीमा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। विधायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा पूरी तरह से केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इसमें बड़ी कमी देखी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान से निरंतर ड्रोन के रास्ते नशा और हथियार भेजे जा रहे हैं, लेकिन इसे रोकने के लिए केंद्र की तरफ से कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा।

खास तौर पर एंटी ड्रोन सिस्टम न देने को लेकर सवाल उठाए गए। कहा गया कि लगभग 500 किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा बल तैनात हैं, लेकिन उनके पास आधुनिक तकनीक की कमी है। बयान में आरोप लगाया गया कि पंजाब का माहौल जान बूझ कर खराब करने की कोशिश की जा रही है ताकि राजनीतिक लाभ लिया जा सके। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा गया कि वह पहले भी विभिन्न एजेंसियों का उपयोग कर अन्य राज्यों में राजनीतिक फायदा उठाती रही है और अब पंजाब में भी ऐसा करने की कोशिश की जा रही है। धमाकों के मामले में भी सवाल उठाए गए।

विधायक ने कहा कि जब घटना घटी तो बीएसएफ की मौजूदगी पर भी सवाल खड़ा होता है। हालांकि पंजाब पुलिस के डीजीपी ने कहा था कि इसके पीछे पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है, लेकिन राजनीतिक पक्ष से इस पर भी असहमती प्रकट की गई। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था पंजाब के शांति कानून को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी कि चाहे वह कोई भी हो, बड़ा नेता हो या छोटा अपराधी। पंजाब के इतिहास का हवाला देते हुए कहा गया कि पंजाब ने हमेशा मिलकर बाहरी दखल का मुंह तोड़ा है और आगे भी देगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -