Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: Blast के बाद पुलिस High Alert पर, CP Gurpreet Bhullar...

Punjab News: Blast के बाद पुलिस High Alert पर, CP Gurpreet Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शहर के खासा और जालंधर के बीएसएफ चौक पर हुए धमाकों की घटनाओं के बाद कमिश्नरेट पुलिस हाई अर्ल्ट हो गई है। पुलिस द्वारा शहर में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि DGP गौरव यादव ने भी अमृतसर का दौरा किया है और कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने इलाकों में पूरी तरह मुस्तैद हैं, साथ ही एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आपराधिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए CI टीमें तैनात की गई हैं, जबकि सिविल में भी पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस उन वाहनों पर विशेष नजर रख रही है जिनका इस्तेमाल आमतौर पर आपराधिक गतिविधियों में किया जाता है। इसके अलावा होटलों में भी विशेष चेकिंग की जा रही है, क्योंकि कई बार बाहरी अपराधी वहां आकर रुकते हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) और एम्बुश टीमें भी तैनात की गई हैं, जो संदिग्ध व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए तैयार रहेंगी। इसके साथ ही, सेना और BSF के साथ भी पूरा सहयोग स्थापित किया गया है और संयुक्त गश्त की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत जानकारी साझा करें, ताकि शहर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -