Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar के व्यापारी से फिरौती मांगने और फायरिंग में शामिल जीशान अख्तर...

Jalandhar के व्यापारी से फिरौती मांगने और फायरिंग में शामिल जीशान अख्तर का साथी चन्दू शर्मा गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के गैंगस्टर जीशान अख्तर के शूटर को राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंद्र प्रकाश शर्मा उर्फ चंदू निवासी बांदीकुई के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि पंजाब में रंगदारी और फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था, जिसे दौसा जिले के बांदीकुई से गिरफ्तार किया गया। एजीटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देश पर संगठित अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब के नकोदर सिटी में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने और उसके कार्यालय पर फायरिंग की वारदात में शामिल आरोपी शूटर राजस्थान में छिपा हुआ है। एजीटीएफ को पिछले करीब एक महीने से आरोपी की गतिविधियों और लोकेशन को लेकर लगातार इनपुट मिल रहे थे। टीम लगातार उसके ठिकानों और नेटवर्क की निगरानी कर रही थी। सूचना पुख्ता होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह के सुपरविजन में और पुलिस निरीक्षक सुनील जांगिड़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि पंजाब के नकोदर शहर में एक व्यापारी को गैंग द्वारा रंगदारी के लिए धमकाया गया था।

जब व्यापारी ने बात नहीं मानी तो गैंग के सदस्यों ने उसके ऑफिस बक्शी ट्रेवल्स पर 18 जनवरी 2026 को फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इस मामले में पंजाब पुलिस ने गैंग के तीन अन्य सदस्यों दीपक, अंकित कुमार और हरिजंदर गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 3 फरवरी को नाकाबंदी के दौरान पंजाब पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में अंकित कुमार और हरिजंदर घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद चन्द्रप्रकाश फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। पूछताछ में सामने आया कि पंजाब से भागने के बाद यह जयपुर, दौसा के पारासर धाम, लालसोट व अन्य इलाकों में फरारी काट रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -