HomeHimachalBaddiपंजाब : श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे पंजाबी गायक Jazzy...

पंजाब : श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे पंजाबी गायक Jazzy B, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : आध्यात्म का केंद्र श्री दरबार साहिब जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते है। वहीं नए साल के मौके पर लाखों लोग सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेककर नए साल की शुरुआत की। जिसके बाद आज पंजाबी गायक और अभिनेता जैजी अमृतसर पहुंचे हैं। 30 साल के करियर में कई सुपर हिट सांग देने वाले जैजी ने अपने फैंस को सभी धर्मों का सम्मान करने का सलाह दी है। जैजी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए प्रशंसकों के बीच हमेशा सक्रिय रहते हैं। जैजी ने गोल्डन टेंपल पहुंच आशीर्वाद लिया। मीडिया से बात करते हुए जैजी बी ने कहा कि नए साल के मौके पर वह गुरु के घर माथा टेकने आए हैं।

यह नया साल सभी के लिए खुशियों से भरा हो और देश समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि गुरु के घर आकर मन को जो शांति मिलती है वह कहीं और नहीं मिलती। जैजी ने बताया कि जब वह मंच पर आते हैं तो सबसे पहले बानी से शुरुआत करते हैं। बानी से ऊपर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों पर विश्वास रखें और सभी धर्मों का सम्मान करना सीखें। अपने बच्चों को अपने धर्म के साथ जोड़ें। उन्होंने पंजाब में लोगों को अपने बच्चों को पंजाबी मातृभाषा सिखाने की भी बात रखी।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -