Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाब: पुलिस के इनामी नाबालिग निहंग ने फेम के लिए की फायरिंग,...

पंजाब: पुलिस के इनामी नाबालिग निहंग ने फेम के लिए की फायरिंग, गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले एक नाबालिग निहंग सिंह ने गोल्डन गेट के पास फायरिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने नाबालिग निहंग सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि उसके पास पिस्तौल कहां से आई। जानकारी के अनुसार अमृतसर का निवासी एक नाबालिग निहंग सिंह खिलौने बेचने का धंधा करता है।

इससे पहले हैरिटेज स्ट्रीट में खिलौने बेचने का काम करता था। उसका वीडियो वायरल होने के बाद देश-विदेश से काफी आर्थिक मदद मिली थी। मोहाली बॉर्डर पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के धरने में भी वह काफी चर्चा में आया था। उस पर मोहाली पुलिस पर हमला करने के भी आरोप लगे थे। इस दौरान पुलिस ने केस दर्ज कर उस पर इनाम भी रखा था। अब आरोपी ने गोल्डन गेट के पास पिस्तौल से फायरिंग कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। पुलिस इस मामले में थाना मकबूलपुरा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -