पठानकोटः पुलिस ने बंदूक की नोक पर कार लूटने के एक मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटी XUV 500 को बरामद कर लिया है।
आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ शीना (अमृतसर), पुनीत शर्मा उर्फ काका (अमृतसर), पवन उर्फ पानी (गुरदासपुर) और राहुल भट्टी उर्फ बॉबी (गुरदासपुर) के रूप में हुई है।
इस मामले मे जानकारी देते हुए IG Gurpreet Singh Bhullar ने बताया कि आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना को गुजरात पुलिस के सहयोग से वडोदरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
अमृतसर के सदर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इस संबंध में सुजानपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। ये सफल ऑपरेशन गंभीर अपराधों से निपटने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने में पंजाब पुलिस की पेशेवर जांच और त्वरित कार्रवाई को दर्शाता है।

