पटियालाः नगर निगम के 30 वार्डों में आज यानी 28 नवंबर को दोबारा मतदान हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कराए जा रहे इस पुनर्मतदान में कुल 165 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। चुनाव के नतीजे 2 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं आज नगर निगम चुनावों की वोटिंग के दौरान भारी हंगामा शुरू हो गया, जहां वार्ड नंबर 44 में अकाली वर्करों द्वारा नारेबाजी की गई। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्हें अकाली वर्करों ने बताया कि वोटिंग बूथ से हटकर मोहल्ले में कोई विवाद हुआ है।
उन्होंने कहा कि वहां पर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है, ऐसे में अकाली वर्करों को कहा शिकायत देने के लिए कहा गया है। लेकिन यहां बूथ पर हंगामा करना बेबुनियाद है। उन्होंने कहाकि बूथ में हंगामा करने की जगह उन्हें पुलिस को शिकायत देने की अपील की गई है। ऐसे में पुलिस अधिकारी को भी जांच के आदेश दिए गए है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांतिमय ढंग से वोटिंग करवाई जा रही है, ऐसे में किसी को माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। वहीं अन्य चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर हंगामे, बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी और हथियार लेकर घूमने की चर्चाओं के बीच पुलिस प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।
मौके पर तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या बाहरी हस्तक्षेप की शिकायत मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जा रही है। इलाके में कुछ लोगों के तेजधार हथियार लेकर घूमने और बाहरी व्यक्तियों के जमावड़े के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जहां भी किसी के पास हथियार होने या माहौल खराब करने की सूचना मिलती है, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि यदि कहीं ऐसी कोई गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
वहीं चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, जिस व्यक्ति का संबंधित वार्ड में वोट या चुनावी ड्यूटी नहीं है, उसे वहां रुकने की अनुमति नहीं है। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय निवासियों या उम्मीदवारों की ओर से किसी भी बाहरी व्यक्ति के बारे में शिकायत मिलते ही पुलिस उन्हें तुरंत वहां से बाहर (इवैक्युएट) कर रही है और बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चुनाव के दौरान मतदाताओं में डर के माहौल के सवाल पर अधिकारी ने मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी कतारों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मतदाताओं में पूरा उत्साह है और कहीं कोई डर नहीं है। उन्होंने बताया कि हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और अभी तक कहीं से कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सभी जगह पुलिस बल पूरी तरह तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है, इसलिए मतदाता बिना किसी डर के खुलकर घरों से बाहर निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

