FirozpurPunjab News: ताये ने भतीजे का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: ताये ने भतीजे का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जीरा के पास मंसूरवाल कलां गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जमीनी विवाद को लेकर अपने भतीजे की कथित रूप से हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मंसूरवाल कलां गांव के रहने वाले जसविंदर सिंह का अपने 24 वर्षीय भतीजे गुरविंदर सिंह के साथ जमीन की दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि जसविंदर सिंह ने आज सुबह करीब 11 बजे अपने लाइसेंसी हथियार से गुरिंदर सिंह पर 3 गोलियां चलाईं। इस घटना में गुरविंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही एएसपी दिनेश कुमार, सीओ अरुण कुमार, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पुलिस के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए जगजीत सिंह ने कहा कि दोनों परिवारों में काफी बार झगड़ हो चुका है। ऐसे में कई बार लोगों द्वारा दोनों में बीच-बचाव करके मामले को शांत भी करवाया गया। यह विवाद 2 से ढाई साल से चल रहा था। वहीं आज घटना को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान घटना स्थल पर 3 फायर हुए। फायर की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोषी ताया कार लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं गुरविंदर जमीन पर लेटा हुआ था। मौके पर उनके द्वारा गुरविंदर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

जगजीत ने बताया कि गुरविंद कुंवारा था। जगजीत का आरोप है कि जसविंदर ने पहले भी एक कत्ल किया हुआ है। आरोप है कि 18 साल पहले साले का कत्ल किया था। इस घटना को लेकर परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने बताया कि दीवार को लेकर जसविंदर सिंह और गुरविंदर का विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर आज दोनों में विवाद हुआ और जसविंदर ने गोलियां मारकर गुरविंदर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के विवाद की पहले कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है और बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

प्रॉपर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

गोहानाः सोनीपत के रोहतक रोड पर शुक्रवार शाम हुए...

Punjab News: दादी का अंतिम संस्कार नहीं होगा आज, अमृतपाल सिंह नहीं आएंगे बाहर, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद (MP) अमृतपाल...

Jalandhar News: छठ पूजा से पहले हुआ हंगामा, प्रवासियों का धरना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर देर...

Iphone और Bike के लिए युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर

कोच्चिः केरलम के करुवट्टा में 13 साल की एक...

प्रॉपर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

गोहानाः सोनीपत के रोहतक रोड पर शुक्रवार शाम हुए प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा हत्याकांड में पुलिस ने...

अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद समरीन का आशीष से जुड़ा नाम, कहा- कहानियां बनाने वालों पर केस करूंगी

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर लगातार चर्चा में हैं।...

Punjab News: दादी का अंतिम संस्कार नहीं होगा आज, अमृतपाल सिंह नहीं आएंगे बाहर, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद (MP) अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार अभी अंतिम...

Jalandhar News: छठ पूजा से पहले हुआ हंगामा, प्रवासियों का धरना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब छठ पूजा की...