AdvertisementPunjab Government
Nationalशिमला-मनाली से लेकर नैनीताल तक महाजाम, वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़,...

शिमला-मनाली से लेकर नैनीताल तक महाजाम, वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला/देहरादूनः वीकेंड पर पड़ोसी राज्यों के लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इस बीच हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां हर जगहों लंबे-लंबे जाम देखने को मिल रहे हैं। हिमाचल का कुल्लू-मनाली, शिमला हो या उत्तराखंड का नैनीताल हर जगह पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस वीकेंड पर बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की तरफ आए हैं।

एक तरफ रोहतांग पर पड़ रहे बर्फ के फाहे, दूसरी तरफ लाहौल स्पीति की ठंडी फिजाएं, हर किसी को मनाली आने पर विवश कर देती हैं। मगर मनाली में अचानक आने बाले मेहमान, जांम में भी फंस जाते हैं। मनाली से सोलांग घाटी मार्ग हो या हिडिम्बा देवी सड़क मार्ग, सबपर रह रहकर जाम लग रहा है।

वहीं राजधानी शिमला में भी पर्यटन सीजन के बीच ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शोघी बैरियर से कुल 16,277 वाहन शिमला पहुंचे। इनमें करीब 7,060 वाहन बाहरी राज्यों के थे। आंकड़ों के मुताबिक सामान्य दिनों में भी करीब 10 हजार वाहन प्रतिदिन शिमला पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह में शिमला पहुंचने वाले वाहनों की संख्या करीब 70 से 80 हजार तक पहुंच रही है। इनमें लगभग 50 फीसदी वाहन बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में वाहनों के शहर में प्रवेश करने से प्रमुख सड़कों और पर्यटन स्थलों के आसपास ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है।

शिमला पहुंच रहे पर्यटकों को भी ट्रैफिक जाम से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों का कहना है कि शहर में प्रवेश करने के बाद माल रोड तक पहुंचने में 1 से 2 घंटे तक लग रहे हैं, जबकि सामान्य परिस्थितियों में यह सफर करीब 15 से 20 मिनट में पूरा हो सकता है। ट्रैफिक जाम के कारण पर्यटकों का काफी समय सड़कों पर ही गुजर रहा है।

शिमला के डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन ऑपरेटरों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रयास कर रही है। वाहन चालक नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

वहीं उत्तराखंड की बात करें तो वीकेंड के चलते नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम समेत कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से हल्द्वानी से नैनीताल और भीमताल जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार से ही नैनीताल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जाम की वजह से पर्यटकों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी घंटों का समय लग रहा है।

वहीं नैनीताल के कैंची धाम में आस्था सैलाब उमड़ रहा है। कैंचीधाम एक बार फिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया है। नीब करौरी धाम में भक्तों का तांता लग गया है। हांलाकि पर्यटकों के आने से न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को रफ्तार मिली है, बल्कि हल्द्वानी से लेकर कैंचीधाम और नैनीताल से लेकर कालाढूंगी तक पर्यटन कारोबार में भी उछाल आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

कैप्टन स्मित के फैन हुए नेतन्याहू, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया निमंत्रण

यरुशलमः दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में...

पंजाब को दहलाने की साजिश, PAK से भेजी AK-47 और हैंड ग्रेनेड रिकवर, एक अरेस्ट

अमृतसरः त्यौहारों से पहले पंजाब की अमन शांति को...

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत

नाहनः हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित...

Punjab News: आप विधायक मैसरखाना पर एक्शन, पार्टी की सदस्यता से किया निलंबित

बठिंडाः आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौर विधानसभा क्षेत्र...

मैड संधू हत्याकांडः गोल्डी ढिल्लों के बाद अब इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, कहा- अगला नंबर अरुप्रीत का, ऑडियो वायरल

अमृतसरः मैड संधू की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है, जिसमें गोल्डी ढिल्लों के बाद अब लक्की...

कैप्टन स्मित के फैन हुए नेतन्याहू, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया निमंत्रण

यरुशलमः दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में जानलेवा हमले को अपनी बहादुरी और सूझबूझ से टालने वाले...

पंजाब को दहलाने की साजिश, PAK से भेजी AK-47 और हैंड ग्रेनेड रिकवर, एक अरेस्ट

अमृतसरः त्यौहारों से पहले पंजाब की अमन शांति को खराब करने की पाकिस्तान और विदेश में बैठी ताकतों की...

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत

नाहनः हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल पुल पर देर रात...