Himachal Govt
FazilkaPunjab News: 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Punjab News: 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः जलालाबाद के चार से पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल के जरिए यह धमकी दी गई है। एहतियातन स्कूल खाली करवा दिए हैं और बच्चों की छुट्टी कर दी गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। उसके द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कॉन्वेंट स्कूल के फादर ने बताया कि आज स्कूल को बम ब्लास्ट की धमकी भरा मेल मिला है। इसके बाद उनके द्वारा स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

सभी अभिभावकों को फोन कर अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे मेल मिली है, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी जांच में जुटा है। उधर, सिटी थाना के एसएचओ मोहित धवन ने बताया कि जलालाबाद के चार से पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद एंटी सैबोटेज टीम को भी बुला लिया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसएचओ ने बताया कि मेल के जरिए 1:11 बजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्कूल खाली करवा दिए गए हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल की टीम भी जांच में जुटी है कि मेल कहां से आई है। घटना के बाद स्कूलों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधिया जानकारी के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सर्च अभियान जारी है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की वास्तविक स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना हिमाचल सरकार ने सुरक्षित किए 2000 करोड़ रुपये

शिमला: किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना की परिकल्पना को साकार करने...

सिद्ध चलेहड़ में ओवरटेक करते समय कार का शीशा स्कूटी से टकराया, मां-बेटा घायल

ऊना,सुशील पंडित: अंब क्षेत्र के सिद्ध चलेहड़ में एक...

Punjab News: ताये ने भतीजे का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा के पास मंसूरवाल कलां गांव से एक...

Punjab News:  लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का कूड़े के ढेर से मिला शव, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके से एक महिला का...

LPU के Students ने मनाया Engineers Day

जालंधर (Ens): एलपीयू में इंजीनियर्स डे पर, इस बात...

किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना हिमाचल सरकार ने सुरक्षित किए 2000 करोड़ रुपये

शिमला: किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नई दिल्ली में हिमाचल...

सिद्ध चलेहड़ में ओवरटेक करते समय कार का शीशा स्कूटी से टकराया, मां-बेटा घायल

ऊना,सुशील पंडित: अंब क्षेत्र के सिद्ध चलेहड़ में एक कार द्वारा स्कूटी को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो...

Punjab News: ताये ने भतीजे का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा के पास मंसूरवाल कलां गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जमीनी...

Punjab News:  लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का कूड़े के ढेर से मिला शव, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके से एक महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...