Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: चोरों ने काटी Axis Bank की ATM मशीन, पुलिस पर...

Punjab News: चोरों ने काटी Axis Bank की ATM मशीन, पुलिस पर किया हमला, चलाई गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत आते नूरवाला रोड सरताज नगर में तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाने आए शातिर लुटेरों ने न सिर्फ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया बल्कि खुद को घिरता देख हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। 3 से 4 कार में आए लुटेरों ने सरताज नगर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। आरोपियों ने कैश निकालने की गैस कटर से काटना शुरू किया जिससे गैस कटर की तेज आंच के कारण एटीएम मशीन बुरी तरह से झुलस गई। जैसे ही बदमाशों ने मशीन से छेड़छाड़ की मुंबई स्थित बैंक के मुख्य कंट्रोल रूम में तुरंत ऑटोमैटिक अलर्ट गूंज उठा कि लुधियाना के नूरवाला रोड स्थित सरताज नगर एटीएम में कोई संदिग्ध गतिविधि हो रही है। मुंबई के अधिकारियों ने बिना एक पल गंवाए तुरंत लुधियाना कॉल किया और स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। कंट्रोल रूम से मैसेज फ्लैश होते ही इलाके में रूटीन गश्त कर रही थाना बस्ती जोधेवाल की पीसीआर से 2 मुलाजम गाड़ी से तुरंत मौके पर पहुंचे।

सायरन सुन भागे बदमाश,पुलिस ने पीछे लगाई गाड़ी: जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, उसका सायरन सुनकर एटीएम के अंदर मौजूद लुटेरे घबरा गए। वे कैश को वहीं छोड़ तुरंत बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठकर भागने लगे। लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने भी हिम्मत दिखाते हुए तुरंत लुटेरों की गाड़ी के ठीक पीछे अपनी गाड़ी लगा दी और उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट के चक्कर में लुटेरों ने अपनी गाड़ी आगे जाकर एक बंद गली में घुसा दी। जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने गाड़ी को बैक करने का प्रयास किया, तो पीछा कर रही पुलिस गाड़ी ने उन्हें पीछे से पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। बदमाशों ने दहशत फैलाने और रास्ता साफ करने के इरादे से हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस और स्थानीय लोगों का घेरा मजबूत होता देख लुटेरे लगातार हवाई फायरिंग करते रहे और पुलिस टीम को चकमा देकर अपनी गाड़ी सहित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। वारदात की भनक लगते ही थाना पुलिस और अन्य उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है और आसपास के रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सुराग हाथ लग चुके हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -