HomeChandigarhKOMO HOUSE क्लब में हुआ विवाद, 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे,...

KOMO HOUSE क्लब में हुआ विवाद, 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, 5 पर केस दर्ज, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सेक्टर-7 स्थित कोमो हाउस क्लब में विवाद हो गया। जिसमें 2 पक्षों में जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक छात्र को कुछ नौजवानों जमकर पीट रहे है। मिली जानकारी के अनुसार एक छात्र के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी, हथियार लहराने और कार से लोगों को कुचलने की कोशिश के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिरोजपुर निवासी ध्रुव त्रेहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फ्रांस के ईडीएचईसी बिजनेस स्कूल में मास्टर्स इन फाइनेंस का छात्र है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त स्वपन थिंद के साथ क्लब के सामने खड़ा था।

इसी दौरान काली शर्ट पहने एक व्यक्ति की उसके दोस्त से बहस होने लगी। उसने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उस व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर उंगलियां जोर से मरोड़ दीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसकी ओर दौड़ पड़ा। मौके पर मौजूद बाउंसरों ने बीच-बचाव कर उसे हटाने का प्रयास किया। शिकायत में कहा गया है कि कुछ देर बाद आरोपी की पहचान अनिकेत गुप्ता के रूप में हुई। उसने दोबारा शिकायतकर्ता को घेर लिया और कथित तौर पर कहा, “मेरी तरफ देखने की हिम्मत कैसे हुई?” शिकायतकर्ता के इनकार करने पर बाउंसर उसे वहां से ले गए, लेकिन आरोप है कि अनिकेत गुप्ता अपने चार-पांच साथियों के साथ वापस आया और हमला कर दिया।

पुलिस ने अनिकेत गुप्ता, जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी, बलदीप सिंह सराओ उर्फ बाली और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर क्लब मालिक तुशान और अर्जुन ठाकुर की शिकायत पर दर्ज हुई है।एफआईआर के अनुसार घटना 12 जुलाई की रात करीब दो बजे सेक्टर-7 स्थित कोमो हाउस क्लब में हुई। एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता के चेहरे और सिर पर लगातार मुक्के मारे, लातों से हमला किया और धातु के कड़े से भी वार किए। आरोप है कि मेज उठाकर उसके सिर पर फेंकी गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसका बायां कान सुनना बंद हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि लगातार हमले के कारण वह बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान अनिकेत गुप्ता ने खुद को जज मुनीश गुप्ता का बेटा बताते हुए शिकायतकर्ता और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेते हुए धमकाया और कहा कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता किसी तरह वहां से निकलकर अपने दोस्तों के साथ क्लब के अंदर चला गया। इसी दौरान क्लब के मालिक और उनके मित्र तोषण अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने की कोशिश की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी फिर धमकी देने लगे और कहा कि वे सभी को गोली मार देंगे।शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों में से दो लोग अपनी कार की ओर गए और वहां से हथियार निकाल लाए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पिस्टल लहराई और क्लब मालिक की ओर तानते हुए शिकायतकर्ता को तलाशने लगे। इस दौरान मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -