लुधियानाः जिले के गांव हुसैनपुरा में सफाई कर्मियों एक व्यक्ति के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। जहां, एक तरफ जहां सिविल अस्पताल के बेड पर दर्द से कराहते मजदूर लोहे की रॉड से पीटकर टांग तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं व्यक्ति ने इसे विरोधियों की रची हुई एक गंदी राजनीतिक साजिश करार दिया है।
पैसे मांगे तो रॉड से पीटकर टांग तोड़ दी
सिविल अस्पताल में भर्ती घायल जुगविंदर सिंह और उनके भाई परमजीत सिंह ने आरोप लगाए हैं ,वे पिछले काफी समय से व्यक्ति के कहने पर गांव की नालियों, पार्कों और प्लॉटों की सफाई कर रहे थे। पीड़ितों का दावा है कि रात करीब 8:30 बजे वे अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई (बकाया मजदूरी) मांगने घर गए थे। आरोप है कि उन्हें बाहर से अंदर बुलाया और बिना कोई बात सुने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जुगविंदर को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसके पैर की हड्डी टूट गई।
मुंह बंद रखने के लिए 5 हजार का दिया ऑफर
पीड़ित परिवार का आरोप है कि अगली ही सुबह मामले को रफा-दफा करने के लिए व्यक्ति ने अस्पताल भेजा। उसने इलाज के नाम पर 5,000 रुपये देने की पेशकश की और मामले को खत्म करने का दबाव बनाया। पीड़ितों ने पैसे ठुकरा दिए हैं और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
व्यक्ति ने सभी आरोपों को किया खारिज
दूसरी तरफ विवादों के घेरे में आए व्यक्ति ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक बड़ा सियासी ड्रामा बताया है।
मेडिकल रिपोर्ट खोलेगी राज
इस हाई-प्रोफाइल विवाद में दोनों पक्षों के अपने-अपने दावों ने मामले को पूरी तरह से उलझा दिया है। जहां पीड़ित न्याय के लिए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं व्यक्ति ने इसे पूरी तरह से एक राजनीतिक स्टंट बताया है। अब पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट ही यह साफ कर पाएगी कि नशे में गिरने से लगी चोट है जिसे सियासी रंग दिया जा रहा है
