मोहाली: पंजाब के मोहाली में एक बार फिर से स्कूलों में धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, 6 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, दस्ता निरोधक और डॉग स्कवॉयड टीम द्वारा स्कूलों को खाली करवाया जा रहा है और तलाशी अभियान चला जा रहा है।

वहीं शिवालिक स्कूल ने अभिभावकों को ईमेल भेजकर उनसे अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा है। उन्होंने बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजा है, जिसमें लिखा है कि सुरक्षा से जुड़ी एक ज़रूरी बात को ध्यान में रखते हुए, स्कूल तुरंत बंद किया जा रहा है और एहतियात के तौर पर सभी छात्रों को घर भेजा जा रहा है। जिन छात्रों के माता-पिता प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द स्कूल रिसेप्शन पर आकर उन्हें ले जाएं। स्कूल बस से आने-जाने वाले छात्रों को उनके रेगुलर रूट पर ही छोड़ा जाएगा। अभी तक पुलिस जांच में तालाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

