HomePunjabLudhianaPunjab News: रेलवे स्टेशन के पास KVM School को मिली धमकी, बच्चों...

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास KVM School को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास स्थित KVM स्कूल को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस ई-मेल को लेकर स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। वहीं स्कूल प्रशासन में ई-मेल को लेकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते बम स्कवॉयड, डॉग स्कवॉयड सहित पुलिस टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ई-मेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की जिक्र करने पर स्कूल प्रशासन में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हालांकि अभी तक जारी तालाशी अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल में छुट्टी कर दी गई है और पेरेंट्स को बच्चों को घर ले जाने के लिए मैसेज भेजे गए। वहीं पेरेंट्स बच्चे को स्कूल से लेने के लिए और घबरा गया। मीडिया से बात करते हुए एक बच्चे के अभिवावक ने बताया कि उसे जब स्कूल से बच्चे को घर ले जाने के लिए मैसेज आया तो वह घबरा गया और उसे लगा कि बच्चे को कहीं चोट ना लग गई हो। जिसके बाद जब वह स्कूल पहुंचा तो देखा बच्चा ठीक है और स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल में छुट्टी कर दी गई है। हालांकि पेरेंट्स का कहना है कि उन्हें स्कूल को मिली थ्रेट कॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -