HomeNationalतेज आंधी और बारिश का कहर, महिला की मौत, गिरे पेड़, कई...

तेज आंधी और बारिश का कहर, महिला की मौत, गिरे पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप्प, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं। जिसने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस भयंकर आंधी में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बारिश थमने के कुछ ही देर बाद उमस बढ़ गई और बिजली न होने के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। लोग गर्मी और बिजली संकट से जूझते रहे। इस दौरान हुए हादसे में इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, कई लोग घायल हुए। वहीं तूफान में एक महिला की जान बाल-बाल बची। जिसका भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले भर में 300 से अधिक पेड़ और बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर गिर गईं।

लाइनपार, फ्रेंड्स कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, कचहरी रोड और जिला अस्पताल परिसर समेत कई इलाकों में पेड़ गिरने से सड़क और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। मदन अस्पताल का मुख्य द्वार और कुछ चेंबर भी आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। जसवंतनगर के भारद्वाजपुरा गांव में 12 वर्षीय योगेश कुमार पर बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी दो बकरियों की भी मौत हो गई। वहीं जगसौरा गांव में भागवत कथा के दौरान तेज हवा से टेंट पलट गया, जिसकी चपेट में आकर शिमला देवी घायल हो गईं।

आंधी-तूफान के दौरान हुए हादसों के दौरान सबसे दुखद घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नारायणपुरवा गांव में हुई। जहां 50 वर्षीय कैलाशी देवी घर के पास बने नए बाड़े के करीब काम कर रही थीं। तभी तेज तूफान में बाड़े की दीवार भरभराकर ढह गई और जिसके मलबे के नीचे वह दब गईं। परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। इस बीच एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। वीडियो में एक महिला की जान जाते-जाते बचती दिखाई दे रही है। यह घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। आंधी के दौरान एक टिन शेड उड़ते हुए आया, जो सड़क किनारे खड़ी महिला से टकराने वाला था। लेकिन महिला अचानक पीछे हट गई, जिससे उसकी जान बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -