HomePunjabAmritsarPunjab News: रंजिश को लेकर बुजुर्ग की पिटाई, मामला दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: रंजिश को लेकर बुजुर्ग की पिटाई, मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शहर के थाना डी डिवीजन के तहत एक बुजुर्ग की पिटाई के वायरल वीडियो का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने वीडियो के आधार पर कई लोगों पर कार्रवाई की है। मामले की जानकारी देते थाने के चीफ ऑफिसर इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बुजुर्ग अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ दिख रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

वीडियो की गंभीरता को देखते पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच में बुजुर्ग की पहचान सुभाष कुमार के रूप में हुई, जिसे थाने बुलाकर उसका बयान दर्ज किया और पूरे मामले की जानकारी ली गई। पुलिस जांच में पता चला कि सुभाष कुमार के पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने उसकी पिटाई की थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है और दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह घटना हुई।
इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान और मौजूद सबूतों के आधार पर मामले की पुष्टि हो गई है। इसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -